Friday, March 12, 2010 2:56:21 AM
HOME |LOGIN |E-PAPER |NEWSLETTER |FEEDBACK |ABOUT US |CONTACT US |SITEMAP |RATE CARD |RSS 
Advertisements
 *  काम पर मांगेंगे वोट नीतीश *  नसीमा व मृत्युंजय को मिला अवार्ड *  मुकेश व लक्ष्मी दुनिया के टॉप10 अमीरों में *  भारत ने चिली को दिये 50 लाख डॉलर *  भारत-पाक के बीच छद्म युद्ध नहीं चाहता अफ़गान *  नेपाल के 11 जिलों में बर्ड फ्लू का खतरा *  नक्सल विरोधी अभियान जारी रहेगा : आइजी *  राज्य को 1894 बैंक शाखाओं की जरूरत *  आइपीएल तीन का रोमांच आज से *  इंग्लैंड को हरा जर्मनी फ़ाइनल में
मुख्यपृष्ठ रांची जमशेदपुर धनबाद देवघर पटना कोलकाता सिलीगुड़ी
Citizen Journalist
Forum
Railway Time Table
Flight Details
Jharkhand Politics
स्वामी भीमानंद ने धर्म व अध्यात्म की आड़ में सेक्स रैकेट चला कर पिछले 10 सालों में 125 करोड़ की कमाई की
Other Headline 
Prabhat Khabar
ड्रग्स नहीं है ब्रिटनी की मौत की वजह
1/20/2010 11:04:32 PM

Change font size: | 

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

लॉस एंजिल्स : ब्रिटनी मर्फ़ी की अचानक हुई मौत के बाद पूरी इंडस्ट्री आश्चर्यचकित रह गयी थी. खबरें आयी कि ड्रग्स ऐडक्शन की वजह से उसकी मौत हुई. पिछले दिनों उनकी मां शैरॉन मर्फ़ी व उसके पति मोनजैक ने इस खबर को खारिज करते हुए कहा कि ब्रिटनी अल्कोहलिक जरूर थी, मगर वह ड्रग्स नहीं लेती थी. शैरोन ने कहा कि वह बीमार थी और उसने सामान्य दवाइयां ली थीं. गौरतलब है कि मर्फ़ी ने कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिनमें क्लूलेस, एट माइल, सिन सिटी व टेलीविजन सीरिज किंग ऑफ द हिल प्रमुख हैं. शैरॉन का यह भी कहना है कि ब्रिटनी को जिंदगी से बहुत प्यार था. वह मौत से डरती थी. फिर वह क्यों छोटी सी उम्र में ड्रग्स लेकर खुद को मारना चाहेगी. उसकी मां का यह भी कहना था कि वह पार्टियों में शैंपेन लेना भी पसंद नहीं करती थी. मॉनजैक ने बताया कि ओधकारिक तौर पर हमसे या परिवार के किसी भी सदस्य से बातचीत नहीं की गयी. इस पर सही तरीके से जांच के नतीजे सामने भी नहीं आये हैं. मॉनजैक का यह भी मानना है कि उसे सामान्य बुखार हुआ था और उसकी मौत हो गयी. मॉनजैक व ब्रिटनी की मां ने ब्रिटनी की याद में एक प्रदर्शनी लगाने की तैयारी की है, जिसमें ब्रिटनी की खास तसवीरें दिखाई जायेंगी. इसके अलावा सिमोनजैकफोटोग्राफी डॉट कॉम पर भी आप उन तसवीरों को देख सकते हैं. शैरॉन ने बताया कि मौत से एक दिन पहले ब्रिटनी ने अपनी मां से एक बच्चे की चाहत की बात की थी. उसने अपनी बेबी का नाम भी सोच रखा था. जल्द ही उनके परिवार के सदस्य ब्रिटनी मर्फ़ी की लाइफ हिस्ट्री पर पब्लिक मेमोरियल सेरेमनी ऑरगनाइज करने की तैयारी में जुटे हैं. इसके अलावा ब्रिटनी के नाम पर एक चैरिटेबल गुप्र ब्रिटनी मर्फ़ी फाउंडेशन खोलने की भी योजना है, जो कि गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करेगी.

कैटरीना की सफाई...
जूनियर डांस इंडिया डांस आज पटना में...
दीपिका ने गांव लिया गोद...
लारा नहीं हैं फ्रैंडली : अक्षय...
प्रियंका लौटीं, मगर नाराज...
भारत में बनी फिल्म कवि ऑस्कर की दौड़ में...
दर्शकों को शायद ही रोक पाये रोक...
रणबीर का नया स्टाइल...
बिपाशा फ़िर करेंगी एक्सपेरिमेंट...
शादी से पहले चार ससुराल जायेंगे राहुल...
पत्रकार कर्मयोद्धा होता है : मनोज तिवारी...
मिथुन दा का पहला प्यार...
असलम शेख की घात प्रतिघात...
रितिक को लग गयी चोट...
रोना-धोना पसंद है डेमी मूर को...
नहीं रहे निर्मल पांडे...
कान्स से गाइड को बुलावा...
कॉपीराइट कमेटी से आमिर का इस्तीफ़ा!...
Contact Us | Advertisement | Archive | Todays News | Style Book | Corporate Mail
© Copyright of Prabhat khabar | Terms & Conditions of Reading | Privacy and Cookie Policy
Site best viewed in IE 6.0
Developed & Designed By