Friday, September 03, 2010 3:32:32 PM
HOME |LOGIN |E-PAPER |NEWSLETTER |FEEDBACK |ABOUT US |CONTACT US |SITEMAP |RATE CARD |RSS 
 *  चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म *  सबकी समस्याओं का होगा निवारणः राहुल *  पाक क्रिकेट को न हो नुकसानः कपिल *  देरी करना भारतीयों की आदत में शुमारः आस्ट्रेलिया *  आरोप निकले गलत, तो टैबलायड पर मुकदमाः जखरानी *  दागी तिकड़ी अस्थाई तौर पर निलंबित *  अनंतनाग में कर्फ्यू खत्म, जनजीवन सामान्य *  नीतीश ने सर्वदलीय बैठक बुलाई *  शांति वार्ता जारी रखेंगे अब्बास और नेतान्याहू *  हर राज्य की जरूरत के मुताबिक बने योजना
मुख्यपृष्ठ रांची जमशेदपुर धनबाद देवघर पटना कोलकाता सिलीगुड़ी
Citizen Journalist
Forum
Railway Time Table
Flight Details
Jharkhand Politics
चीन का पिछले 15 सालों में मध्य एशिया में व्यापार तथा संपर्क बढ़ाने के बावजूद भी रूस का मध्य एशिया से साझा व्यापार ज्यादा है
Other Headline 
Prabhat Khabar
पा ने दिये हैं एंकरिंग के टिप्स : अभिषेक
1/20/2010 11:03:49 PM

Change font size: | 

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

मुंबई : जूनियर बी की भी छोटे परदे पर बड़ी एंट्री हो चुकी है. 23 जनवरी से कलर्स पर शुरू हो रहे नये शो नेशनल बिंगो नाइट में अभिषेक बच्चन छोटे परदे पर होस्ट के रूप में अपनी पहली पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. इंटरनेशनल बिंगो नाइट के इंडियन वर्जन बिंगो में बतौर एंकर की भूमिका निभा रहे अभिषेक बिग बी  को अब तक का बेस्ट टीवी होस्ट मानते हैं. शो की लांचिंग के दौरान प्रभात खबर से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि यह शो मुङो इसलिए पसंद आया कि इसका कंसेप्ट बाकी गेम शो थोड़ा डिफरेंट हैं. इसकी सबसे खास बात यह है कि स्टूडियो ऑडियंस के साथ-साथ घर बैठे दर्शक भी इसका हिस्सा बन सकते हैं और प्राइज मनी जीत सकते हैं. शो का दिन शनिवार चुना गया है. मतलब आप अपनी फ़ैमिली के साथ वीकेंड का आनंद लें. डिनर लेते वक्त बिना किसी टेंशन के इस शो का आनंद उठा सकते हैं.  साथ ही इसमें मौज-मस्ती करने का भी पूरा स्कोप है. चूंकि शो का कंसेप्ट ही है आराम से खेलो और जीतो. इसलिए हम इसमें कोई गंभीर बातें नहीं करेंगे. हम कलाकारों को भी रिलैक्स की जरूरत होती है. आराम का मतलब बिस्तर पर सोना ही नहीं. आप मूड को रिलैक्स करने के लिए गपशप, खेल, नाच-गाना कुछ भी कर सकते हैं. इस गेम शो में भी यही होगा. अभिषेक इस शो में आरामी मास्टर के रूप में नजर आयेंगे. अभिषेक ने बताया शो का वास्तविक स्वरूप व उसे खेलने के रुल्स रेगुलेशन आपको पहले ऐपसोड देखने के बाद आसानी से समझ में आ जायेगा. बालिका वधू की आनंदी व जगिया के साथ बिंगो खेलने में अभिषेक को सबसे ज्यादा मजा आया. साथ ही किरण खेर के साथ बैडमिंटन खेल का भी उन्होंने भरपूर आनंद उठाया. क्या आपको बिग बी ने कुछ टिप्स दिये हैं. जवाब में उन्होंने कहा कि हां, उन्होंने मुङो कहा है कि गेम शो खेलते वक्त अपने ऑडियंस को लगातार एंटरटेन करते रहना बहुत जरूरी है. उनके टेस्ट के हिसाब से डॉयलॉग कहने पड़ते हैं. चूंकि यह एक फनी गेम शो है, इसलिए चेहरे के एक्सप्रेशन बिल्कुल कूल, मस्तीभरा व बिंदास नजर आना चाहिए. अभिषेक अपने पिता के अलावा ओपरा को दुनिया का सर्वÞोष्ठ टीवी एंकर मानते हैं. इस गेम शो में शाहरुख, करण जौहर, किरण खेर, फरहान अख्तर, दीपिका, विद्या बालन जैसे कलाकार भी सेलिब्रिटिज गेस्ट के रूप में नजर आयेंगे. सबसे खास होगा पहला ऐपसोड, क्योंकि लांचिग ऐपसोड में सबसे पहले बिग बी बिस्किट खा कर बिंगो खेलते नजर आयेंगे. स्पेशल ऐपसोड में अभिषेक अपने फ्रैंड जॉन अब्राहम को भी बिंगो में इनवाइट कर सकते हैं. शो में सबसे इंटरेस्टिंग क्या लगा? जवाब में उन्होंने कहा कि यहां का आरामी सोफा व अली बाबा यानी अली अजगर का साथ. अली असगर इस शो में आरामी मास्टर का सहयोग करते नजर आयेंगे. इनडोर गेम में शतरंज व आउटडोर में इन्हें बास्केट बॉल खेलना बेहद पसंद है. इस शो से पहले अभिषेक को जूनियर केबीसी होस्ट करने के भी ऑफर मिले थे, पर अभिषेक कुछ अलग कंसेप्ट का शो होस्ट करना चाहते थे. इसलिए उन्होंने यह शो चुना. शो के पहले सीजन में अभी फिलहाल 13 ऐपसोड दिखाये जाने हैं.

Contact Us | Advertisement | Archive | Todays News | Style Book | Corporate Mail
© Copyright of Prabhat khabar | Terms & Conditions of Reading | Privacy and Cookie Policy
Site best viewed in IE 6.0
Developed & Designed By