मुंबई :  कभी निम्नस्तरीय समझी जाने वाली भोजपुरी फ़िल्में अब कॉरपोरेट जगत के साथ विदेशी कंपनियों को भी भाने लगी हैं. भोजपुरी फ़िल्मों के निर्माण में पिछले साल जहां भारतीय कॉरपोरेट घरानों ने दिलचस्पी दिखायी थी वहीं इस साल अमेरिकी कंपनी ने भोजपुरी का हाथ थामा है. फ़ॉर्च्यून टेलर सहित कई बेहतरीन फ़िल्मों का निर्माण करने वाली इंडो अमेरिकन कंपनी पन फ़िल्म्स इस साल तीन भोजपुरी फ़िल्मों का                 
 
निर्माण करेगी.गुजरात में मुहूर्तपहली फ़िल्म का मुहर्त 14 जनवरी को मकर संक्राति के दिन गुजरात के राज पीपाला में हुआ. पन फ़िल्म्स के भारत प्रमुख सुधीर कदम का मानना है कि भोजपुरी फ़िल्मों का बाजार काफ़ी बड़ा है. और देश-विदेश में दर्शकों की भी कमी नहीं है. जरूरत है कि फ़िल्मों को आधुनिक तकनीक के साथ बनाया जाये.विदेशी तकनीक का इस्तेमालपन फ़िल्म्स के बैनर तले भोजपुरी फ़िल्मों में पहली बार विदेशी डिजिटल तकनीक और रेड वन कैमरे का इस्तेमाल किया जायेगा. कदम के अनुसार, तीनों फ़िल्मों को इसी साल रिलीज करने की योजना है. हालांकि अभी तक फ़िल्मों का नाम तय नहीं किया गया है. कंपनी ने प्रति फ़िल्म करीब 1 करोड़ रुपये का बजट रखा है.अंगरेजी, फ्रेंच, जर्मन में डबिंगकदम कहते हैं -हम भोजपुरी फ़िल्मों को बिहार, उत्तर प्रदेश और मुंबई की सीमा से बाहर निकाल कर विदेश में भी दिखाना चाहते हैं. इसीलिए फ़िल्म बनने के बाद इनका दूसरी प्रमुख भाषाओं में डब किया जायेगा.रवि किशन भीअमेरिकन कंपनी की ओर से बनायी जाने वाली पहली फ़िल्म में रवि किशन को लिया गया है. इसके अलावा, निर्मला पांडे, शिखा, ब्रजेश त्रिपाठी, नीलिमा सिंह, सीमा सिंह, विनोद मिश्र, शमीम खान व फ़ूल सिंह को कंपनी ने अपनी फ़िल्म के लिए साइन           किया है.              साभार ड्ढ बिजनेस स्टैंडर्ड फ़िल्म्स से जुड़ी हैं और अपने अनुभव को भोजपुरी फ़िल्म में उतारने की मंशा रखती हैं.गौरव की बातरवि किशन कहते हैं - विदेशी कंपनियों का भोजपुरी फ़िल्मों में आना भोजपुरी सिनेमा के लिए गौरव की बात है. भोजपुरी सिनेमा के लिए तकनीक, बजट और बाजार तीनों का फ़ायदा उठाने का यह बेहतर मौका है. इससे विदेशी दर्शकों तक हमारी पहंच बढ़ेगी. पिछले साल मिहद्रा एंड मिहद्रा और रिलायंस मीडिया जैसी घरेलू कंपनियों ने भोजपुरी फ़िल्मों में प्रवेश किया है. औसतन 30 से 60 लाख रुपये में बनने वाली भोजपुरी फ़िल्मों का भी बजट भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है. पिछले साल ङ्गमुन्ना बजरंगीङ्ग और ङ्गगंगाङ्ग जैसी महंगी भोजपुरी फ़िल्में भी बनी हैं, जिनका बजट 2 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है. |