Friday, September 03, 2010 3:24:41 PM
HOME |LOGIN |E-PAPER |NEWSLETTER |FEEDBACK |ABOUT US |CONTACT US |SITEMAP |RATE CARD |RSS 
 *  चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म *  सबकी समस्याओं का होगा निवारणः राहुल *  पाक क्रिकेट को न हो नुकसानः कपिल *  देरी करना भारतीयों की आदत में शुमारः आस्ट्रेलिया *  आरोप निकले गलत, तो टैबलायड पर मुकदमाः जखरानी *  दागी तिकड़ी अस्थाई तौर पर निलंबित *  अनंतनाग में कर्फ्यू खत्म, जनजीवन सामान्य *  नीतीश ने सर्वदलीय बैठक बुलाई *  शांति वार्ता जारी रखेंगे अब्बास और नेतान्याहू *  हर राज्य की जरूरत के मुताबिक बने योजना
मुख्यपृष्ठ रांची जमशेदपुर धनबाद देवघर पटना कोलकाता सिलीगुड़ी
Citizen Journalist
Forum
Railway Time Table
Flight Details
Jharkhand Politics
चीन का पिछले 15 सालों में मध्य एशिया में व्यापार तथा संपर्क बढ़ाने के बावजूद भी रूस का मध्य एशिया से साझा व्यापार ज्यादा है
Other Headline 
Prabhat Khabar
शाहरुख खान तकलीफ़ में
1/13/2010 10:58:02 PM

Change font size: | 

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

मुंबई  अक्सर फ़िल्मी सितारे शूटिंग करते हए घायल हो जाते हैं. हालांकि, ‘माय नेम इज खान’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान को अलग तरह की समस्याओं से दो-चार होना पड़ा. एसआरके को इस फ़िल्म की शूटिंग के दौरान न सिर्फ़ माइग्रेन, बल्कि गर्दन में दर्द से भी जूझना पड़ा. शाहरुख ने शुरुआती दिनों में इसे हल्के में लिया और टेबलेट खाकर काम चलाना चाहा, लेकिन जब दर्द से निजात नहीं मिली, तब उन्होंने डॉक्टर के पास जाने का निर्णय किया. चेकअप के बाद माइग्रेन और गर्दन में दर्द का जो कारण पता चला, वह एसआरके समेत करण जौहर को चौंकाने के लिए पर्याप्त था. डॉक्टर ने बताया कि शाहरुख को यह दर्द कैमरे के सामने निभाये जा रहे पात्र रिजवान के कारण हो रहा है. रिजवान के रूप में शाहरुख को जो भावभंगिमा अपनानी पड़ी, वही उनके दर्द का कारण बन गयी. इस बारे में करण जौहर कहते हैं, मुङो लगता है कि आप जब किसी किरदार को गहराई  से जीते हैं, तो इस तरह के नकारात्मक परिणाम ङोलने पड़ते हैं.शाहरुख द्वारा निभाया जा रहा पात्र रिजवान हमेशा त्योरियां चढ़ाये और एक खास कोण में गर्दन भी झुकाये रहता है. शाहरुख को इस तरह की समस्या पहले कभी पेश नहीं आयी थी, इसलिए माइग्रेन और गर्दन में दर्द को हमने गंभीरता से लिया और डॉक्टर के पास जाने पर यह कारण पता चला. गौरतलब है कि शाहरुख खान फ़िल्म माय नेम इज खान में एस्पर्जर्स सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं.

Contact Us | Advertisement | Archive | Todays News | Style Book | Corporate Mail
© Copyright of Prabhat khabar | Terms & Conditions of Reading | Privacy and Cookie Policy
Site best viewed in IE 6.0
Developed & Designed By