मुंबई  माउथ पब्लिसिटी ही वह एकमात्र चीज है, जो किसी फ़िल्म को हिट कराने में महत्वपूर्ण साबित होती है और जिस तरह से मात्र 19 दिनों में हिंदी फ़िल्म 3 इडियट ने 315 करोड़ रुपये का व्यापार कर कमाई के सारे रिकार्ड धवस्त कर दिये हैं.60 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं : इस फ़िल्म की सफ़लता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि मात्र 19 दिनों में ही इस फ़िल्म को 60 मिलियन से अधिक लोगों ने सिनेमा हॉल में जाकर देखा है और फ़िल्म की डिमांड अभी भी पहले की तरह बनीं हई है.एक ऐसी फ़िल्म जिसे लोग दुबारा भी देखने आये : फ़िल्म की सफ़लता के पीछे माउथ पब्लिसिटी को सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है और 3 इडियट बॉलीवुड की एक ऐसी फ़िल्म बन गयी है, जिसे दूसरे और तीसरे सप्ताह में वे दर्शक भी देखने आये जिन्होंने पहले सप्ताह में भी इस फ़िल्म को देखा था. ओधकारिक रिपोर्ट के अनुसार दूसरे सप्ताह में मल्टीफ्लेक्सों में 14 से 21 नये शो जोड़े गये.ओवरसीज मार्केट में सभी रिकार्ड तोड़े  : ओमर खान, माधवन और शरमन जोशी और ओमी वैध के अभिनय से सजी इस फ़िल्म ने ओवरसीज मार्केट में बॉलीवुड फ़िल्मों की सफ़लता के सारे रिकार्ड को तोड़ चुकी है. फ़िल्म ने अब तक अमेरिका, मिडिल इस्ट, पाकिस्तान दक्षिण अफ्रीका, केन्या, फ़िजी में सफ़लता के सभी रिकार्ड तोड़ कर जोरदार कमाई की है.यूके में टॉप 10 फ़िल्मों में : यूके में फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर जोरदार भीड़ जुटायी है और यूके की टॉप 10 फ़िल्मों में स्थान बना लिया है. ओमर की अब तक जितनी फ़िल्में आयी है, उसमें से 3 इडियट एक ऐसी फ़िल्म बन गयी है जिसने ओवरसीज मार्केट में खुद ओमर की फ़िल्मों के रिकार्ड तोड़ डाले है. |