Friday, September 03, 2010 3:22:15 PM
HOME |LOGIN |E-PAPER |NEWSLETTER |FEEDBACK |ABOUT US |CONTACT US |SITEMAP |RATE CARD |RSS 
 *  सबकी समस्याओं का होगा निवारणः राहुल *  पाक क्रिकेट को न हो नुकसानः कपिल *  देरी करना भारतीयों की आदत में शुमारः आस्ट्रेलिया *  आरोप निकले गलत, तो टैबलायड पर मुकदमाः जखरानी *  दागी तिकड़ी अस्थाई तौर पर निलंबित *  अनंतनाग में कर्फ्यू खत्म, जनजीवन सामान्य *  नीतीश ने सर्वदलीय बैठक बुलाई *  शांति वार्ता जारी रखेंगे अब्बास और नेतान्याहू *  हर राज्य की जरूरत के मुताबिक बने योजना *  औरंगजेब की लिखी कुरान प्रति की नीलामी
मुख्यपृष्ठ रांची जमशेदपुर धनबाद देवघर पटना कोलकाता सिलीगुड़ी
Citizen Journalist
Forum
Railway Time Table
Flight Details
Jharkhand Politics
चीन का पिछले 15 सालों में मध्य एशिया में व्यापार तथा संपर्क बढ़ाने के बावजूद भी रूस का मध्य एशिया से साझा व्यापार ज्यादा है
Other Headline 
Prabhat Khabar
प्रियंका चोपड़ा ने नाहिद को दिया तोहफ़ा
1/10/2010 9:39:21 PM

Change font size: | 

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

बरेली : उत्तरप्रदेश के बरेली शहर के मोहल्ला बिहारीपुर में बच्चों की कोचिंग चलानेवाला नाहिद अब विकलांग और गरीब बच्चों के लिए एक कंप्यूटर सेंटर खोलने के अपने सपने को साकार करना चाहता है. बरेली की बेटी प्रियंका चोपड़ा ने एक टीवी चैनल पर आयोजित कार्यक्रम सबसे बड़ा फ़ैन के दौरान नाहिद को सात लाख 72 हजार रुपये का चेक तोहफ़े में दिया. इस कार्यक्रम की शूटिंग के लिए मुंबई से अभिनेत्री और मॉडल उर्वशी यादव पिछले माह बरेली आयी थी. शहर के बिहारीपुर कसगरान मोहल्ले का निवासी बी कॉम पास 30 वर्षीय नाहिद तीन साल की उम्र में पोलियोग्रस्त हो गया था. घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से उसने 15 साल की आयु से बच्चों को टय़ूशन पढ़ाना शु कर दिया था. टीवी चैनल के कार्यक्रम के सिलसिले में मुंबई गया नाहिद प्रियंका चोपड़ा का सबसे बड़ा फ़ैन तो नहीं चुना गया, मगर उससे बरेली का जिक्र सुन कर प्रियंका अपने बचपन की यादों में खो गयीं. अपने शहर की याद में प्रियंका ने कार्यक्रम में झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में गाया. गरीब और विकलांग बच्चों को पढ़ाने के नाहिद के काम के बारे सुन कर प्रियंका चोपड़ा बहुत प्रभावित हुइर्ं और उन्होंने नाहिद को अपना मिशन जारी रखने के लिए 7.72 लाख रुपये भेंट किये. प्रियंका के इस एलान के बाद कल तक गुमनाम नाहिद बेग का नाम अचानक शहर ही नहीं, देश भर में चर्चित हो गया है और लोग बधाई देने उसके घर पहुंच रहे हैं. नाहिद का कहना है कि गरीब और विकलांग बच्चों को शिक्षा देने के लिए जल्द ही वह शहर में एक कंप्यूटर सेंटर खोलेगा. आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से वह तो ज्यादा नहीं पढ़ सका, अपनी लाचारी किसी और बच्चे के चेहरे पर नहीं देखना चाहता.

Contact Us | Advertisement | Archive | Todays News | Style Book | Corporate Mail
© Copyright of Prabhat khabar | Terms & Conditions of Reading | Privacy and Cookie Policy
Site best viewed in IE 6.0
Developed & Designed By