नयी दिल्ली : भारत सहित दुनिया भर के ऐतिहासिक और पर्यटक स्थलों तथा तीर्थ स्थलों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी अब हिन्दी में इंटरनेट पर उपलब्ध है. इंटरनेट पर ये जानकारियां दुनिया देखो नामक वेबपोर्टल के जरिये हासिल की जा सकती है. इस पोर्टल को डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत कंपनी एडीएस मीडिया ने शुरू किया है. साइट के संपादक अर्जुन देशप्रेमी ने बताया कि यह पोर्टल दुनिया भर में फ़ैले 80 करोड़ हिन्दी भाषियों को पर्यटन के क्षेत्र में एक सूत्र में पिरोएगा. इस पोर्टल में दुनिया के अन्य देशों के पर्यटन स्थलों के बारे मे जानकारी के साथ ही सैकड़ों मंदिरों के बारे में व्यापक जानकारी दी गयी है. उन्होंने बताया कि इस पोर्टल पर भारत के लगभग सभी पयर्टन स्थलों के बारे में व्यापक जानकारी दी गयी है. साथ ही वहां पहुंचने और ठहरने के बारे में भी पूरी जानकारी दी है. साइट पर फ़ोटो गैलरी के साथ ही होटल गैलरी भी दी गयी है. इसके अलावा साइट पर पर्यटन क्षेत्र की दैनिक खबरें भी दी जा रही हैं. श्री देशप्रेमी के अनुसार इस पोर्टल की खासियत इसमें लोगों की सहभागिता होगी. कोई भी विजियर या पाठक इस साइट पर अपना लेख अपनी फ़ोटो या अपना वीडियो अपलोड करने के लिए भेज सकता है, बशर्ते वह पर्यटन से संबंधित हो. |