केप केनेवेरेल (फ्लोरिडा) : अमेरिका में फ्लोरिडा के केप केनेवेरेल स्थित केनेडी अंतरीक्ष केंद्र के नजदीक आसमान में भारी बादल छाए होने के कारण अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर भेजे जाने वाले नासा के एंडेवर अंतरिक्ष यान के प्रक्षेपण को फ़िलहाल स्थगित कर दिया है. यह प्रक्षेपण भारतीय समयानुसार आज चार बज कर 21 मिनट पर होना था. इस प्रक्षेपण के रद्द होने के बाद से अब तक एंडेवर को चौथी बार प्रक्षेपण से रोका गया है. यान के साथ सात अंतरिक्ष वैज्ञानिक भी जा रहे हैं. यान जापान द्वारा 2.4 अरब डालर की लागत से निर्मित एक छतरी ले जा रहा है, जो अंतरिक्ष केंद्र के ढंकने के काम में आएगा. यान के साथ एक रोबोट क्रेन भी भेजा रहा है. एंडेवर के अंतरिक्ष केंद्र में 12 दिनों तक रूकने की योजना है. यान के साथ सूर्य की किरण शक्ति से संचालित अंतरिक्ष केंद्र के लिए बदलने वाली बैटरियां और कुछ मशीनी सामान भी ले जाया जा रहा है. |