पूर्वी जमशेदपुर को बनाये मॉडल विधान सभा : रघुवर दास

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2015 10:03 PM

विज्ञापन

उपमुख्य संवाददाता, जमशेदपुर मुख्यमंत्री सह पूर्वी जमशेदपुर विधान सभा के विधायक रघुवर दास ने रविवार को भालूबासा स्थित किशोर संघ में पूर्वी क्षेत्र के वरीय पदाधिकारियांे-मंडलाध्यक्षों व सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि पूर्वी जमशेदपुर विधान सभा को राज्य में मॉडल विधान सभा बनाना है. पार्टी कार्यकर्ता हर समस्या के साथ जुड़ […]

विज्ञापन

उपमुख्य संवाददाता, जमशेदपुर मुख्यमंत्री सह पूर्वी जमशेदपुर विधान सभा के विधायक रघुवर दास ने रविवार को भालूबासा स्थित किशोर संघ में पूर्वी क्षेत्र के वरीय पदाधिकारियांे-मंडलाध्यक्षों व सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि पूर्वी जमशेदपुर विधान सभा को राज्य में मॉडल विधान सभा बनाना है. पार्टी कार्यकर्ता हर समस्या के साथ जुड़ कर रहे, सभी समस्याओं का समाधान हमारी जिम्मेदारी है, तभी जवाबदेह प्रशासन कहलायेंगे. जनता के साथ कार्यकर्ता जुड़ कर रहे, उनकी समस्याओं का समाधान कैसे होगा, इसका मार्ग प्रशस्त करें. सरकारी विभागों में कार्य किस तरह आसानी से हो, इसके लिए जिम्मेदारियां तय की जायेंगी. अलग-अलग लोग इसके लिए सूचीबद्ध होंगे, ताकि एक ही आदमी सभी तरफ काम नहीं करें. श्री दास ने कहा कि पूर्वी विधान सभा में सबसे अधिक सदस्यता कैसे बने, इस पर सघन अभियान चलाना चाहिए. हर मंडल में 8-10 स्थानों पर शिविर लगाकर इस कार्य को पूरा किया जाना चाहिए. किशोर संघ में आयोजित बैठक में रामबाबू तिवारी, मिथिलेश सिंह यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, गुरदेव सिंह राजा, दिनेश कुमर, गुंजन यादव, भूपेंद्र सिंह, पवन अग्रवाल, कमलेश सिंह, बोल्टू सरकार, संजीव सिंह, बलवंत सिह, राकेश सिंह, रामबाबू साह समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola