केबल काटनेवाले सात अपराधी पकड़े गये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 6:37 AM
पटना: फतुहा स्थित बिजली पावर हाउस के पास अपराध की योजना बना रहे सात शातिर अपराधियों को पुलिस ने पकड़ लिया. इन लोगों के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक पिकअप वैन व एक केबल काटने का औजार बरामद किया गया है. अपराधियों ने पुलिस को देख फायरिंग की और फिर पिकअप वैन […]
अपराधियों ने पुलिस को देख फायरिंग की और फिर पिकअप वैन पर सवार होकर भागने का प्रयास किया. लेकिन, पुलिस ने सभी अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ लिया. गिरफ्तार अपराधियों में रामानंद प्रसाद (जगनंदपुर, फतुहा), कारे बिंद (लाकी, चकिया, बेगूसराय), रोहित निषाद (शिवनगर, मरांची), रामाज्ञा कुमार (बासदेवपुर, बेगूसराय), घोघन पासवान (पशपुरा, बेगूसराय), बहादुर निषाद (लभकी, चकिया, बेगूसराय) व संजय निषाद (पिपरिया, लखीसराय) शामिल हैं. गिरोह का सरगना रामानंद प्रसाद है और पहले भी ट्रक लूट व फायरिंग करने के मामले में जेल जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










