कैसे होगा इलाज: 4500 पदों के लिए अधिसूचना, महज 6000 आये आवेदन 15 साल में 600 डॉक्टर ही बहाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 6:36 AM
पटना: बिहार में पिछले 15 वर्षो में महज 600 चिकित्सकों की बहाली हुई है. हालांकि 4500 पदों पर बहाली के लिए बिहार लोक सेवा आयोग ने अधिसूचना निकाली, जिसके एवज में महज 6000 चिकित्सकों ने आवेदन किया है. लेकिन सबसे बड़ी परेशानी यह है कि आयोग से चिकित्सकों की बहाली की अनुशंसा के लिए दो […]
इसके कारण मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सकों की 75 प्रतिशत कमी हो गयी है. अगर अगले तीन सालों में भी बहाली नहीं हुई, तो यह प्रतिशत बढ़ कर 90 तक पहुंच जायेगा. इस संबंध में भासा महासचिव डॉ अजय कुमार कहते हैं कि जिस तरह तेजी डॉक्टर रिटायर कर रहे हैं, वैसे में अगले तीन वर्षो तक बहाली नहीं हुई, तो इनकी संख्या महज 600 रह जायेंगी. उन्होंने कहा कि इनकी भरपाई के लिए सरकार को नियुक्ति की गति तेज करनी होगी. साथ ही अनुबंध पर बहाल चिकित्सकों को नियमित कर नयी बहाली करते रहना होगा. ऐसा नहीं होने पर हम राष्ट्रीय औसत के मामले में भी काफी पीछे हो जायेंगे और चिकित्सा व्यवस्था पकड़ से बाहर हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










