परीक्षा के दौरान नकल बरदाश्त नहीं : कुलपति

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2015 7:02 PM

विज्ञापन

सुपौल: मुख्यालय स्थित भारत सेवक समाज महाविद्यालय में लैंग्वेज लैब का उद्घाटन मंगलवार को बीएनएमयू के कुलपति डॉ विनोद कुमार ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान नकल अब नहीं चलेगी. कदाचार को बिल्कुल बरदाश्त नहीं किया जायेगा. इसी के तहत परीक्षा में होम सेंटर नहीं बनाया जा रहा है. उन्होंने […]

विज्ञापन

सुपौल: मुख्यालय स्थित भारत सेवक समाज महाविद्यालय में लैंग्वेज लैब का उद्घाटन मंगलवार को बीएनएमयू के कुलपति डॉ विनोद कुमार ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान नकल अब नहीं चलेगी.

कदाचार को बिल्कुल बरदाश्त नहीं किया जायेगा. इसी के तहत परीक्षा में होम सेंटर नहीं बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि गलत तरीके से लिया गया डिग्री छात्रों के किसी काम का नहीं, बल्कि वह एक आग के समान है, जो उनका भविष्य जला कर रख देगा. यह मेरे कार्यकाल में संभव नहीं है. उन्होंने छात्रों के विकास व शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के प्रति सतत प्रयत्नशील रहने की बात कही.

कहा कि छात्रों के विकास के लिए जल्द ही विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल स्टेडियम का भी निर्माण कराया जायेगा, जो प्रक्रियाधीन है. उन्होंने सूबे के वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सभी कार्यों में उनका भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है. कार्यक्रम के प्रारंभ में छात्रा पुष्पम प्रज्ञा द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया. इस मौके पर प्राचार्य डॉ संजीव कुमार, प्रो अवधेश सिंह, प्रो अजीत कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन