सुजावलपुर ने बरदह को 4-0 से किया पराजित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2015 7:02 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 23फोटो कैप्सन : खिलाडि़यों से हाथ मिलाते एसपी प्रतिनिधि , मुंगेरसीताकुंड मैदान में सोमवार को मुंगेर जिला खिलाड़ी संघ के तत्वावधान में जलील हैदर एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. मैच बरदह एकादश बनाम फुटबॉल क्लब सुजावलपुर के बीच खेला गया. जिसमें फुटबॉल क्लब सुजावलपुर ने बरदह को 4-0 से […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 23फोटो कैप्सन : खिलाडि़यों से हाथ मिलाते एसपी प्रतिनिधि , मुंगेरसीताकुंड मैदान में सोमवार को मुंगेर जिला खिलाड़ी संघ के तत्वावधान में जलील हैदर एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. मैच बरदह एकादश बनाम फुटबॉल क्लब सुजावलपुर के बीच खेला गया. जिसमें फुटबॉल क्लब सुजावलपुर ने बरदह को 4-0 से पराजित कर विजयी हासिल की. मैच का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने फुटबॉल में कीक लगा कर किया. साथ ही उन्होंने दोनों टीम के खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया. मैच के पहले राउंड में 10 वां मिनट पर फुटबॉल क्लब सुजावलपुर की ओर से जर्सी नंबर 11 मो सादाब ने पहला गोल दाग कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी. वहीं सुजावलपुर की ओर से ही जर्सी नंबर 9 मो एजाज ने 15 वां मिनट, 18 वां मिनट एवं मध्यांतर के बाद 50 वां मिनट पर लगातार तीन गोल दागकर टीम को 4-0 से बढ़त दिला दी. इधर बरदह के एकादश की ओर से एक भी गोल नहीं हो पायी. जिसके कारण फुटबॉल क्लब सुजावलपुर को 4-0 से विजयी घोषित किया गया. मैच के निर्णायक मंडली में संजय कुमार सिंह, सुजीत कुमार गुप्ता एवं मो सलाम शामिल थे. मौके पर मो जैनुल आबदीन, मो जुबैर, मो शोएब, मो वशीम उद्दीन, पूर्व जिला पार्षद मो परवेज चांद, कैलाश चौधरी, मो जावेद, जयप्रकाश पंडित, मो शाहिद, प्रभु दयाल सागर, साइनुल हक सहित हजारों दर्शक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन