मां शारदे के जयकारे से गूंजा गंगाघाट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jan 2015 7:51 AM
भागलपुर: जिले में विभिन्न स्थानों पर विद्या दायिनी मां सरस्वती की प्रतिमा का विसजर्न रविवार को विधि-विधान के साथ कर दिया गया. कहीं स्थानीय तालाब में, तो कहीं समीप के गंगा तट पर मां सरस्वती की प्रतिमा का विसजर्न किया गया. शहर के विभिन्न मोहल्लों में स्थापित अधिकतर प्रतिमाओं का विसजर्न विभिन्न गंगा घाट जैसे, […]
विभिन्न स्थानों पर वैदिक विधि-विधान से मां की पूजा-अर्चना व आरती की गयी. श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां सरस्वती को विदा किया. एसएम कॉलेज, निजी संस्थानों सहित घरों में स्थापित मां की प्रतिमाओं को विसजर्न किया गया. डीजे, बैंड बाजे के साथ शोभायात्र निकाली गयी. विसर्जन में कहीं डांडिया नृत्य, तो कहीं भांगड़ा नृत्य हुआ. विसर्जन के दौरान ढोल-ढाक के साथ मां सरस्वती के जयकारा से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










