प्रखंड के 93 आवास लाभार्थियों को मिली पासबुक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2014 10:02 AM

विज्ञापन

गुठनी . स्थानीय प्रखंड की चार पंचायतों के 93 इंदिरा आवास लाभार्थियों को 60 हजार रुपये की प्रथम किस्त के साथ अद्यतन पासबुक बीडीओ कुणाल कुमार ने दी. जतौर पंचायत के 20, विसवार के 34, सोनहुला के 19 तथा सोहगरा पंचायत के 20 लाभार्थियों को पासबुक दी गयी. पासबुक वितरण के समय आवास सहायक विपिन […]

विज्ञापन

गुठनी . स्थानीय प्रखंड की चार पंचायतों के 93 इंदिरा आवास लाभार्थियों को 60 हजार रुपये की प्रथम किस्त के साथ अद्यतन पासबुक बीडीओ कुणाल कुमार ने दी. जतौर पंचायत के 20, विसवार के 34, सोनहुला के 19 तथा सोहगरा पंचायत के 20 लाभार्थियों को पासबुक दी गयी. पासबुक वितरण के समय आवास सहायक विपिन कुमार, चंदन कुमार, आनंद कुमार, संतोष प्रसाद यादव, कार्यपालक सहायक संदीप कुमार तथा लेखा सहायक विजय कुमार मौजूद थे. बीडीओ ने लाभार्थियों से शीघ्र अपना आवास बनाने की बात कही और कहा कि शेष 10 हजार की राशि मकान का काम अंतिम चरण में पहुंचने पर खाते में डाल दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन