39 बाल श्रमिकों को कराया गया मुक्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:34 PM

विज्ञापन

गया: जयपुर से बिहार के 39 बाल श्रमिकों को मुक्त करा कर अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से रविवार को गया लाया गया. इन बच्चों से जयपुर में चूड़ी फैक्टरी में काम लिया जाता था. बच्चों को चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया गया है. इन्हें काउंसेलिंग के बाद परिजनों को सौंपा जायेगा. बच्चों में गया के 18, […]

विज्ञापन

गया: जयपुर से बिहार के 39 बाल श्रमिकों को मुक्त करा कर अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से रविवार को गया लाया गया. इन बच्चों से जयपुर में चूड़ी फैक्टरी में काम लिया जाता था. बच्चों को चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया गया है.

इन्हें काउंसेलिंग के बाद परिजनों को सौंपा जायेगा. बच्चों में गया के 18, सीतामढ़ी के छह, जहानाबाद के छह, वैशाली के दो, मधुबनी के चार, दरभंगा के दो व समस्तीपुर का एक बच्चा शामिल है.

इन बाल श्रमिकों को मुक्त करा कर रविवार को हाजीपुर के श्रम अधीक्षक एके श्रीवास्तव, हाजीपुर सदर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सीबीपी सिंह व दरभंगा सदर के अशोक कुमार सिन्हा गया जंकशन लेकर पहुंचे और इसके बाद चाइल्ड लाइन को सौंपा.

बाल-श्रमिकों के गया लाये जाने की सूचना पर गया के उप श्रमायुक्त शैलेंद्र कुमार झा व सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक चौधरी इमरान रजा, चाइल्ड लाइन पहुंचे. संस्था के संस्थापक दीपक कुमार ने बताया कि सोमवार को 24 बच्चों को परिजनों को सौंप दिया जायेगा. गौरतलब है कि 17 मार्च को भी जयपुर से 120 बाल श्रमिकों को मुक्त करा कर गया लाया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन