जगमगायेंगी बोकारो की सड़कें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:34 PM

विज्ञापन

बोकारो: बोकारो शहर को एक नयी मुस्कान मिलने वाली है. बोकारो इस्पात संयंत्र प्रबंधन अपने स्वर्ण जयंती वर्ष पर इसकी तैयारी में जुटा है. काम पूरा हो जाने पर शहर की तसवीर बदलने वाली है. अत्याधुनिक तरीके से मजबूत सड़क बन रही है, जो पांच वर्ष से अधिक समय तक चलेगी. लेटेस्ट डिजाइन का लाइट […]

विज्ञापन

बोकारो: बोकारो शहर को एक नयी मुस्कान मिलने वाली है. बोकारो इस्पात संयंत्र प्रबंधन अपने स्वर्ण जयंती वर्ष पर इसकी तैयारी में जुटा है. काम पूरा हो जाने पर शहर की तसवीर बदलने वाली है.

अत्याधुनिक तरीके से मजबूत सड़क बन रही है, जो पांच वर्ष से अधिक समय तक चलेगी. लेटेस्ट डिजाइन का लाइट लगाया जा रहा है, जो शहर की खूबसूरती को बढ़ा देंगे. काम जोर-शोर से चल रहा है. पहले चरण का काम पूरा होने वाला है. यानि शहर का लुक बदलने वाला है.

आठ कोणीय प्रकाश की व्यवस्था : शहर की सड़कों पर ओक्टागोनल लाइट लग रही है. आठ कोणीय प्रकाश की व्यवस्था में सिंगल लाइट वाले कुल 110 लैंप पोस्ट्स होंगे. दोनों तरफ से प्रकाश करने वाले 75 लैंप पोस्ट्स लगाये जायेंगे. इनके ऊपर सोडियम वेपर लाइट लगाये जायेंगे, जो रात में सुनहरी रोशनी से सड़कों को जगमग करेंगे. जहां-जहां चौराहे या सड़क किसी सेक्टर या किसी दूसरे प्वाइंट को टच करेंगे, वहां दोनों तरफ से प्रकाश करने वाले लैंप लगाये जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola